फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MoU signed between Haryana Central University and UltraTech Cement

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय और अल्ट्राटेक सीमेंट के बीच हुआ एमओयू

Thu, 15 May 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 15 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between Haryana Central University and UltraTech Cement
फोटो संख्या:51-अल्ट्राटेक सिमेन्ट के अधिकारी के साथ एमओयू हस्तांतरित करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन

इस समझौते के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में आधुनिक निर्माण सामग्री की जानकारी और सतत निर्माण पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अनुसंधान, प्रशिक्षण और ज्ञान के प्रसार का एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा, जो नवाचार और पर्यावरण अनुकूल निर्माण तकनीकों पर केंद्रित होगा।
साझेदारी के अंतर्गत हकेंवि और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी विद्यार्थियों के लिए संयुक्त रूप से सर्टिफिकेट कोर्स भी प्रारंभ करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह समझौता अकादमिक संस्थान और उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह दोनों संस्थाओं और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा।
विज्ञापन

अल्ट्राटेक सीमेंट से हरियाणा के प्रमुख राहुल गोयल, अमन सहगल ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को साइट विजिट, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर ज्ञान अद्यतन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सम कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि उद्योग और शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग तकनीकी हस्तांतरण और नवाचार को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी पीठ के अधिष्ठाता संकाय के डीन प्रो. विकास गर्ग ने कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल को बढ़ाने और उन्हें उद्योग के अनुकूल बनाने में सहायक होगा। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. भास्कर दास ने कहा कि इस साझेदारी के अंतर्गत नवीनतम निर्माण तकनीकों का परीक्षण और अन्वेषण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed