फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Motorcycle riding youths snatched cash

मोटरसाइकिल सवार युवकों ने छिनी नकदी

Fri, 13 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle riding youths snatched cash
नारनौल। हुडा सेक्टर में एक युवक से मारपीट कर मोटरसाइकिल सवार युवक सोने की चेन व नकदी छीनकर भाग गए। पीड़ित ने शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव चिंडालिया हाल आबाद मोती नगर निवासी शुभम ने बताया कि बुधवार को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हुडा सेक्टर से अपने घर मोतीनगर जा रहा था। सायं करीब सात बजे जब वह चमत्कारी बालाजी मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर पांच युवक आए तथा एक मोटरसाइकिल पर सवार तरुण उर्फ चिक्कू व पंकज ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर 3 युवक और सवार थे। तरुण उर्फ चिक्कू व पंकज ने उसे पिस्टल दिखाया तथा उसके साथ मारपीट कर सोने की चेन व जेब से 5300 रुपये ले गए। वहीं जाते हुए धमकी भी दे गए। इसकी शिकायत उसने महावीर चौकी पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed