फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother tried to kill the girl by strangulation in private hospital

मां ने निजी अस्पताल में बच्ची का गला दबाकर मारने का किया प्रयास

Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mother tried to kill the girl by strangulation in private hospital
निजी अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची। - फोटो : Narnol
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह एक मां ने अपनी दो माह की बच्ची का गलाघोंट कर उसने जान से मारने का प्रयास प्रयास किया। यह घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निजी अस्पताल संचालक ने बताया कि दो सितंबर को राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के गांव की सुमन अपनी दो माह की बेटी श्रेया को गंभीर अवस्था में लेकर आई थी। उसके बाद से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसकी देखरेख के लिए मां भी उसके साथ ही थी। उसकी मां गर्दन मरोड़ कर तथा गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। यह मामला सीसीटीवी कैद में पकड़म में आया। इसके बाद चिकित्सक ने उस बच्ची को वेंटीलेटर पर रखा। इसके बाद 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। चिकित्सक ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंप दी है। बाद में बच्ची की गंभीर हालत को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में बच्ची जयपुर जेके लॉन अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

अल सुबह बच्ची हालत गंभीर हो गई थी। तभी निजी अस्पताल के स्टाफ सदस्य ने चिकित्सक को फोन किया तो उसकी हालत वाकई में बहुत हैरान करने वाली थी। रात तक बच्ची लगभग नॉर्मल स्थिति में थी। सामान्य वार्ड में थी। अचानक तबीयत खराब होना तो चिकित्सक को कुछ शक जाहिर हुआ। चिकित्सक ने सीसीटीवी चैक किया तो उसकी मां गर्दन मरोड़ रही है तथा बाद में उसकी दोनों हाथों से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया है। यह सब देखकर चिकित्सक हैरान रह गए तथा बच्ची के ताऊ को भी सीसीटीवी फुटेज दिखा तो वह भी आश्चर्यचकित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना गुनाह स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची पैदा होने के बाद से ही बीमार चल रही थी। जिससे वह बहुत परेशान हो गई थी। इस वजह से उसने यह कदम उठाया था।

-
वर्जन:
हमने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जा चुका है जहां से न्यायाधीश ने उसके जेल भेज दिया।- कृपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed