फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother and three children die due to drowning in water tank

पानी के टैंक में डूबने से मां तथा तीन बच्चों की मौत

Tue, 19 Apr 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mother and three children die due to drowning in water tank
थाना सदर में बैठे परिजन । - फोटो : Narnol
गांव दुबलाना में पानी के टैंक में डूबने से मां और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें एक 10 माह की लड़की, 2 वर्ष का लड़का तथा चार वर्ष का लड़का शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकलवा नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रामसेवक (30) और उसकी पत्नी सावित्री (28) निवासी मोहल्ला बरेठी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। गांव दुबलाना में पिछले दो से तीन महीने से रह रहे थे। परिवार में उनके साथ राम सेवक की मां बैनी देवी, बेटा पुष्पेंद (5 वर्ष), नीरज (4 वर्ष), मयंक (2 वर्ष) तथा 10 माह की बेटी उर्मिला रहते थे। रामसेवक राज मिस्त्री का कार्य करता है और पत्नी उसके साथ मजदूरी का कार्य करती थी। अभी वो गांव में ही कार्य कर रहे थे। सोमवार को उसकी पत्नी उसके साथ काम पर नहीं गई थी। रामसेवक के काम पर जाने के कुछ समय बाद उसकी मां बैनी देवी और बड़ा बेटा पुष्पेंद भी काम करने वाले स्थल पर पहुंच गए। जब वह शाम साढ़े छह बजे आया तो पत्नी, बेटा नीरज, मयंक और बेटी उर्मिला के शव टैंक के अंदर पानी में तैरते हुए मिले। उसने आशंका जाहिर की कि पानी का टैंक खुला हुआ था और तीनों बच्चे आंगन में खेलते-खेलते टैंक में जा गिरे। उनको बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी सावित्री भी टैंक में कूद गई जिससे चारों की टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जहां पर पुलिस ने चारों शवों को बाहर निकलवाया तथा शवों को नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति रामसेवक के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निरीक्षक मनीष कुमार, थाना प्रभारी सदर, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed