{"_id":"615f32318ebc3e9fbb6848c4","slug":"mos-inaugurates-oxygen-plant-in-civil-hospital-narnol-news-rtk626356856","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन
एक्सरे मशीन का उद्घाटन करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
- फोटो : Narnol
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने वीरवार को नागरिक अस्पताल नारनौल में 75 लाख रुपये की लागत से तैयार 500 एलपीएम क्षमता का पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया। इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पीएम केयर योजना के तहत डीआरडीओ ने करवाया है।
इस दौरान राज्यमंत्री ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में सरकार ने यह बहुत बड़ा तोहफा दिया है। अगर कोरोना की संभावित तीसरी लहर भी आती है तो ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। इस ऑक्सीजन प्लांट से 50 से लेकर 75 बेड तक लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी। प्रेशर तकनीक से वार्डों में इसकी सप्लाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि यहां पर 18 हजार लीटर ऑक्सीजन का स्टोर भी किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में काफी कार्य किए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी जिला में सिलिंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन की पूरी सप्लाई सुनिश्चित की गई थी। सरकार ने उस दौरान भी पोर्टल के जरिए घर-घर ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की थी। इस मौके पर राज्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन भवनों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही नागरिक अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी चिकित्सकों के साथ बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा, डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. अजय ग्रोवर तथा अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने जिला क्षय रोग अस्पताल में किया एक्स-रे मशीन का उद्घाटन
नारनौल। टीबी के मरीजों को अब अपना एक्स-रे करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला क्षय रोग अस्पताल में ही एक्स-रे डिजिटल मशीन स्थापित कर दी गई है। लगभग 13 लाख रुपये की लागत से तैयार इस मशीन का वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने उद्घाटन करके आमजन को समर्पित की। 500 एमए डिजिटल एक्स रे मशीन के साथ अन्य जरूरी उपकरण भी स्थापित किए गए हैं। इस मशीन से मरीज को तुरंत एक्स-रे रिपोर्ट मिल जाएगी। इस मशीन के परिणाम की गुणवत्ता भी बेहतरीन है। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।
2025 तक प्रदेश होगा टीबी मुक्त
उन्होंने बताया कि सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। वहीं हरियाणा सरकार ने इस लक्ष्य को 2022 तक पूरा करने का संकल्प लिया है। इसके लिए फ्री में टीबी के मरीजों की जांच की जाती है। सरकार की ओर से टीबी के मरीजों को मुफ्त में दवाइयां तथा अन्य कई प्रकार की सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर उन्हें टीबी के लक्षण लगे तो तुरंत अपने नजदीकी सीएचसी व पीएचसी केंद्र पर जाकर जांच करवानी चाहिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हर्ष चौहान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय ग्रोवर, फार्मासिस्ट विकास ग्रोवर तथा रेडियोग्राफर विशाल आदि मौजूद रहे।

एक्स-रे मशीन के बारे में जानकारी देते सीएमओ अशोक कुमार।- फोटो : Narnol