फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 300 shops, more than 30 showrooms are covered in darkness at night

Mahendragarh-Narnaul News: 300 से अधिक दुकानें, 30 से अधिक शोरूम पर रात में छा जाता है अंधेरा

Sun, 10 Dec 2023 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
More than 300 shops, more than 30 showrooms are covered in darkness at night
महेंद्रगढ़। शहर के प्रमुख व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। दुकानदार भी दुकानों में चोरी होने की आशंका के चलते भय के साए में है। पिछले पांच साल से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग भी दुकानदार नपा से कर रहे हैं। वहीं नपा ने भी शहर की सरकार बनने के बाद पहली ही बैठक में प्रस्ताव पास करके शहर के मुख्य चौक चौराहों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने के दावे किए थे। लेकिन यह दावे अभी तक धरातल पर नहीं उतर पा रहे है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में छोटी-बड़ी लगभग 300 दुकानें व शोरूम हैं। किराया लेकर नगरपालिका को इनसे अच्छा लाभ मिल रहा है। लेकिन दुकानदारों की समस्याओं पर नपा के जिम्मेदार मौन हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दुकानदारों को चोरी होने का भय रहता है। चार फेज में बने कॉम्प्लेक्स में स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर अनेक बार प्रशासन से समाधान के लिए गुहार लगा चुके है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। 1 वर्ष पहले अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने दो शोरूम से लाखों रुपये और कपड़े चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


बेहसारा गोवंशों का रहता है जमावड़ा
कॉम्प्लेक्स के बाहर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। अंधेरा होते ही गोवंश डेरा जमा लेते है। रात के अंधेरे में गोवंश के कारण अनेक हादसे भी हो चुके हैं। इस बारे में नपा को अनेक बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र स्ट्रीट लाइटें लगवाकर रोशनी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

-विपिन भारद्वाज

स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दुकानदार परेशान:
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण दुकानदार व राहगीर परेशान हैं। लाइट नहीं होने के कारण दुकानदारों को चोरी का भय बना रहता है। शॉपिंग कॉम्पलेक्स में छोटी-बड़ी 300 दुकानें हैं। अंधरे में चोरी होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विशाल

चोरी होने की अधिक आशंका
सर्दी के मौसम में कोहरा छाने के कारण चोरी का भय बना रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर दुकानों में चोरी की वारदात हर वर्ष होती हैं। नौ महीने पहले रेडिमेड कपड़ों की दुकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये के कपड़ें चोरी कर ले गए थे।
-बिल्लू सैनी

मजबूरीवश अंधेरे में दुकानें बढ़ाने को मजबूर दुकानदार
शहर का यह एकमात्र शॉपिंग कॉम्पलेक्स है जो व्यापारिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र है। नगरपालिका को प्रतिवर्ष लाखों रुपये किराए के रूप में दुकानदारों द्वारा दिए जा रहे है। लेकिन लोगों एवं दुकानदारों की सुविधाओं की ओर नपा द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगरपालिका जल्द से जल्द पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कर दुकानदारों को राहत दे।

-कृष्ण जांगड़ा

शहर में पर्याप्त रोशनी के लिए 2310 लाइटों के लिए नपा की ओर से टेंडर लगा दिया है। जल्द ही लाइट आने पर स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएगी। इसके अलावा जो लाइट खराब पड़ी है उनको भी ठीक किया जाएगा।
- रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed