{"_id":"6678634982b6a136b401220c","slug":"more-applications-than-seats-in-pg-and-equal-to-seats-in-womens-college-narnol-news-c-196-1-nnl1005-113452-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पीजी में सीट से ज्यादा तो महिला कालेज में सीट के बराबर आए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पीजी में सीट से ज्यादा तो महिला कालेज में सीट के बराबर आए आवेदन
Sun, 23 Jun 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गत 3 जून से आवेदन प्रक्रिया जारी है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से संबंधित राजकीय महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय में सत्र 2024-25 से स्नातक स्तर के दाखिले राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार हो रहे हैं।
इसके तहत बीए में गणित को मुख्य विषय के रूप में चुनने के लिए 12वीं कक्षा में गणित विषय से पास होना जरूरी है। रसायन विज्ञान विषय को मुख्य विषय के रूप में चुनने के लिए 12वीं कक्षा में रसायन विज्ञान से पास होना जरूरी है। बीएससी लाइफ साइंस में मुख्य विषय चुनने के लिए 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान विषय से पास होना जरूरी है। बीएससी फिजिकल में मुख्य विषय चुनने के लिए 12वीं कक्षा में गणित व भौतिकी विषय से पास होना जरूरी है। वहीं पिछले 21 दिनों में राजकीय महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय में दाखिले के लिए अब तक करीब 3657 छात्रों ने आवेदन किया है। राजकीय महाविद्यालय के 6 कोर्स की 1540 सीट के लिए अब तक करीब 2401 आवेदन किए जा चुके हैं। वहीं महिला महाविद्यालय के 4 कोर्स की 1200 सीट के लिए अब तक करीब 1256 आवेदन किए जा चुके हैं।
महिला कॉलेज में 591 आवेदन का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा चुका
राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कालेज में बीए संकाय की 800, बीकॉम की 160, बीएससी लाइफ साइंस व फिजिकल साइंस की 120-120 सीट हैं। इसमें कुल प्राप्त 1256 आवेदन में प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त आवेदनों में 591 का वेरिफिकेशन किया जा चुका है। वहीं कुछ छात्राओं के फॉर्म में कमियां पाई गई है। उन्हें मोबाइल व ईमेल के माध्यम से सूचित किया जा चुका है कि वे अपने आवेदन से संबंधित कमियों को दुरुस्त कर शीघ्र ही दोबारा अपने आवेदन को आनलाइन जमा करें। यदि फिर भी कोई आवेदक आवेदन में पाई गई कमियों को नही हटाता है तो उस स्थिति में 28 जून के बाद उनका उनका आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा। अब आवेदन करने के लिए मात्र 2 दिन का समय बाकी है। इसलिए छात्राओं को सलाह दी जाती है कि शीघ्र ही आनलाइन आवेदन करें।