फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Monu Manesar testimony in Narnaul court

नारनौल कोर्ट छावनी में तब्दील: मोनू मानेसर की अदालत में हुई गवाही, छह साल पुराने गो संवर्धन मामले में सुनवाई

Tue, 17 Dec 2024 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नारनौल कोर्ट में लगाया गया। मोनू की छह साल पुराने गो संवर्धन केस में गवाही हुई। अभी मोनू मानेसर भोंडसी जेल में बंद है।

विज्ञापन
Monu Manesar testimony in Narnaul court
अदालत में पेशी के बाद मोनू मानेसर को साथ ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल कोर्ट परिसर में मंगलवार को गो सेवक मोनू मानेसर को भारी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। मोनू मानेसर को छह साल पुराने गो संवर्धन मामले में गवाही देने के लिए पेश किया गया। इसकी वजह से कोर्ट परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। अभी मोनू मानेसर भोंडसी जेल में बंद है, जिसे मंगलवार को एक मामले में पेश किया गया था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गो सेवक मोनू मानेसर को वर्षा जैन एडीजे कोर्ट में कनीना थाना में नूंह पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए गो संवर्धन केस की गवाही के मामले में लाया गया। उस समय थाना कनीना में नूंह पुलिस के सतबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उनकी गाड़ी को काला मेव पचगांवा थाना तावडू व उसके साथी जिनमें शौकत ग्वारका ने टक्कर मारी थी। यह दोनों गोकशी में भी आरोपी है। 
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में बताया था कि तीन अक्तूबर 2019 को उनके नंबर को ट्रैकिंग पर लगाया हुआ था, जो समय करीब 9 बजे इस मोबाइल की लोकेशन धारूहेड़ा के करीब आई। इसके बाद वह अपने साथी व बजरंग दल के प्रधान मोनू मानेसर व उसके अन्य साथियों को साथ लेकर काला व शौकत के नंबरों की लोकेशन के अनुसार नौताना में पहुंच गए। जहां एक काले रंग की स्कॉर्पियो दिखाई दी। उसका पीछा किया तो स्कॉर्पियो में लगभग 4-5 युवक सवार थे। गाड़ी को काला मेव चला रहा था। गाड़ी उन्होंने 3-4 गाय भरी रखी थी। उस गाड़ी का पीछा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने गांव पोता में चलती गाड़ी से दो गाय नीचे गिरा दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए उन्होंने लोहा कांटा गाड़ी के आगे डाल दिया और गाड़ी के टायर पंचर हो गए। इसके बाद भी आरोपी सेहलंग पुलिस नाका तोड़कर खेड़ी गांव के मंदिर वाली बणी में आ गए। वहां पर भी एक गाय को फिर स्कॉर्पियो गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस व बजरंग दल के सदस्यों को जान से मारने की नियत से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। 


इस मामले में पुलिस ने काला मेव व शौकत मेव व उसके अन्य दो तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसी कड़ी में मोनू मानेसर को नारनौल कोर्ट में गवाही के लिए लाया गया था। जिसकी वजह से कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed