फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Monthly meeting of District Public Relations-Public Grievances Committee held in Panchayat Bhavan in narnaul

Haryana: बिजली मंत्री के सामने हाथ जोड़कर बोली महिला, 250 का बिल 7 हजार कर दिया, मरने के अलावा कोई चारा नहीं

Fri, 18 Aug 2023 03:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 03:29 PM IST
सार

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला की अध्यक्षता में नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक हुई। इस दौरान एक महिला सुशीला ने कहा कि उसे बिल वालों ने परेशान किया हुआ है। पहले 250 रुपये का बिल आया और अगले माह साढे़ 7 हजार का बिल दे दिया।

विज्ञापन
Monthly meeting of District Public Relations-Public Grievances Committee held in Panchayat Bhavan in narnaul
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक पंचायत भवन में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल 15 मामले रखे गए, जिनमें से 11 का निपटारा कर दिया गया जबकि चार को अगली बैठक में रिपोर्ट देने को कहा गया है। बैठक में एक आढ़ती को मार्केट कमेटी सचिव द्वारा लाइसेंस नहीं दिए जाने का मामला उठा। आढ़ती ने आरोप लगाया कि जान-बुझकर उसका लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जा रहा है। इस पर सचिव ने कहा कि वह एक माह पहले आए है और आढ़ती को नोटिस दिया गया है, लेकिन लाइसेंस नहीं ले रहा।

विज्ञापन


आढ़ती को लाइसेंस न देने पर एसडीएम को दिए जांच के आदेश
मंत्री ने एसडीएम को मामले की जांच के आदेश दिए और दो दिन में दस्तावेज जांच कर लाइसेंस जारी करने को कहा। साथ ही सचिव स्तर पर गलती मिलने पर उसकी एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक की समाप्ति होने पर नान एजेंडा की शिकायत लेते समय बड़ का कुआं निवासी महिला सुशील पहुंची और मंत्री के सामने हाथ जोड़कर उसकी शिकायत सुनने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंत्री रणजीत सिंह ने उसकी बात सुनी। महिला सुशीला ने कहा कि उसे बिल वालों ने परेशान किया हुआ है। पहले 250 रुपये का बिल आया और अगले माह साढे़ 7 हजार का बिल दे दिया। उसके पति का एक्सीडेंट हुआ है और तीन बेटियां हैं। उन्होंने खोखा लगाकर चाय बेचने का काम किया, जिसके लिए नियमित बिजली कनेक्शन मांगा।


तीन हजार रुपये भी जमा करवाए, लेकिन नहीं लगा। बाद में जब 5500 रुपये दिए तो कनेक्शन लग गया। बिजली वाले परेशान कर रहे हैं और बिजली बिल भी माफ नहीं कर रहे। उसके पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं है। 25 किलो गेहूं राशन डिपो से मिलने पर ही घर का गुजारा होता है। इस पर मंत्री ने उसे शांत कराया और भाजपा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव को उसकी समस्या के समाधान के आदेश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि गलत बिल है तो वह खुद महिला का बिल भर देंगे।

ये रखे गए मामले
बैठक में पुलिस अधीक्षक के तीन, जिला नगर आयुक्त नारनौल के दो, महाप्रबंधक एनआरएसएस ट्रांसमिशन लिमिटेड भिवानी का एक, जिला नगर योजनाकार नारनौल का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंद्रगढ़ का एक, कार्यकारी अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल के तीन, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़ व नारनौल का एक-एक तथा सचिव मार्केट कमेटी नारनौल का एक मामला सुनवाई के लिए रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed