फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Monsoon slows down, people are troubled by humidity

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून पड़ा सुस्त, उमस से लोग हो रहे परेशान

Sun, 14 Jul 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Monsoon slows down, people are troubled by humidity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में मानसून की धमाकेदार शुरुआत के बाद पिछले एक सप्ताह से लगातार मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। शहर में शनिवार को धूप खिली रही वहीं बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। नारनौल में आज का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन के अनुसार जलवायु परिवर्तन और मानव के अमानवीय व्यवहार और कृत्यों वनों की कटाई, नगरीकरण, खनन, और परिवहन के साधनों में वृद्धि ग्रीन हाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग साथ ही साथ जमीन से उठने वाली खतरनाक गैस और गर्म हवा के उठकर ऊपर जाने की वजह से एक समान बारिश का मानसूनी मौसम नहीं बन पा रहा है। जिसकी वजह से मानसून धीरे-धीरे निष्क्रिय और सुस्त पड़ा हुआ है। मानसून के बादल तो पूरे क्षेत्र में एक साथ आ रहे हैं लेकिन जमीन का तापमान इसे खंड वर्षा में तब्दील कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बंगाल की खाड़ी से आने वाली अधिक शक्तिशाली मानसून हवाएं धीमी पड़ी हुई है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून कमजोर पड़ गया है। परन्तु बहुत जल्द ही बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव वालें क्षेत्र के विकसित होने की प्रबल संभावना बन रही है। जिससे मानसून में सक्रियता और तारतम्यता और तेजी की संभावना बन रही है। अगर अनुकूल परिस्थितियां बनी रहती है तो 15 जुलाई को बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है। जिससे दक्षिणी पूर्वी मानसून की शाखा गति पकड़ सकतीं हैं। इसके साथ अरब सागर से पश्चिमी धारा भी गति प्रदान करेंगी। मानसून की गतिविधियों के विस्तार के रूप में पहले भारतीय मध्य हिस्सों में और धीरे-धीरे राजस्थान पंजाब और हरियाणा एनसीआर दिल्ली सहित उत्तरी भागों में अगले सप्ताह के उतरार्द्ध यानी 17 से 25 जुलाई हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की वापसी की संभावना बन रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed