{"_id":"6af74aca88ef6fc7c30eb559","slug":"city-buses-removed-from-inner-city-areas-services-will-now-run-up-to-the-station-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131763-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर के अंदरूनी इलाकों से हटी सिटी बस, अब स्टेशन तक होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के अंदरूनी इलाकों से हटी सिटी बस, अब स्टेशन तक होगा सफर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में करीब दो माह पहले शुरू की गई सिटी बस का रूट बदल गया है। बस में यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण पुराने रूट में बदलाव किया गया है। अब यह बस बस स्टैंड से लघु सचिवालय होते हुए रेलवे स्टेशन तक चलेगी। नए रूट से सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों और रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि करीब दो माह पहले विधायक ने हरी झंडी दिखाकर शहर में सिटी बस सेवा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य लोगों को शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक आने-जाने के लिए सस्ती और आसान सुविधा देना था।
शुरुआत में बस स्टैंड से राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, लघु सचिवालय, महाराजा शूर सैनी चौक, कॉलेज रोड, सैनीपुरा, मोदाश्रम मार्ग, डुलाना रोड, मसानी चौक और गोशाला रोड होते हुए रेलवे स्टेशन तक बस चलाई गई थी। इसके बाद बस स्टैंड तक इसका रूट था।
विज्ञापन
हालांकि, दो माह तक अलग-अलग क्षेत्रों में बस चलाने के बाद भी पर्याप्त यात्री नहीं मिले। इसके चलते परिवहन विभाग ने रूट में बदलाव किया है। अब बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, लघु सचिवालय, राजकीय महाविद्यालय, महाराजा शूर सैनी चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इसके लिए रेलवे रोड, अनाज मंडी और बालाजी चौक का रास्ता तय किया गया है।
यात्रियों रामनिवास, सुरेश, पंकज और सुनील ने बताया कि सिटी बस शुरू होने से लोगों को ऑटो और निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, ऐसी उम्मीद थी। लेकिन यात्रियों की कमी के कारण रूट बदलने से शहर के अंदरूनी इलाकों के लोगों को परेशानी हो सकती है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
दो माह पहले सीटी सेवा शुरू की गई थी। यात्रियों की कमी के चलते बस का रूट बदल दिया गया है। अब यह बस सेवा बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय तक रूट बदला गया है। यात्रियों के मांग अनुरूप महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा का रूट बढ़ाया जाएगा। -हरिकिशन, बस स्टैंड सुपरवाइजर, महेंद्रगढ़।