फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Money not received for work done under MNREGA, appeal to SDM

Mahendragarh-Narnaul News: मनरेगा के तहत किए गए काम के नहीं मिले रुपये, एसडीएम से लगाई गुहार

Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Money not received for work done under MNREGA, appeal to SDM
कनीना। मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्य के लिए श्रमिकों ने भुगतान की मांग को लेकर गांव करीरा के निवासियों ने एसडीएम से मुलाकात कर राशि दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीण दारा सिंह, राजोदेवी, ममता, शर्मिला, सुनिता, पूजा, रचना, अंगूरी, ममता, राजबाला, रामरती, आशा, रामपाल, पिंकी, अभिमन्यू, शुभराम, मुन्ना, मोनिका, बिरेंद्र, महाबीर, सुमन, पुष्पा ने बताया कि मई-जून 2023 में भैंयावाली बणी में जोहड़ खुदाई का कार्य किया गया था। 14 दिन कार्य करने के बाद उन्हें मनरेगा की निर्धारित मजदूरी 357 रुपये प्रतिदिन की बजाय 78 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी गई है उन्हें करीब 4 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मजदूरों ने सरपंच व जेई पर धांधली व परिचितों को लाभ पहुंचने के आरोप भी लगाए हैं। श्रमिकों का आरोप है जिन लोगों ने कभी भी कार्य नहीं किया उनके खातों में 4 से 5 हजार रुपये की राशि डाली गई है जिसकी जांच की जाए व आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने के साथ-साथ सभी मजदूरों को उनकी की गई मजदूरी दिलवाई जाए।
विज्ञापन

वहीं मजदूरों की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम अमित कुमार ने इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी जो भी जांच के बाद रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed