{"_id":"66c4f0651ae065edc1093664","slug":"mohit-won-in-1500-meter-race-manoj-came-second-narnol-news-c-196-1-nnl1003-115271-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1500 मीटर दौड़ में मोहित ने मारी बाजी, मनोज दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1500 मीटर दौड़ में मोहित ने मारी बाजी, मनोज दूसरे स्थान पर
Wed, 21 Aug 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-03मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि।
नांगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में मंगलवार को नांगल चौधरी खंड की ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि नित्यानंद यादव ने रिबन काटकर शुभारंभ किया गया।
डीपीई अखिलेश तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद खंड के सभी विद्यालयों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला। अंडर 19 मुकाबले में 1500 मीटर की दौड़ में कांवी विद्यालय के मोहित ने प्रथम, नांगल चौधरी के मनोज ने द्वितीय व कांवी के दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 21 अगस्त को लड़कों की व 22 व 23 अगस्त को लड़कियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि खंड स्तर की प्रतियोगिताओं में अंडर 11, 14, 17 व 19 वर्ग में एथेलेटिक्स, वाॅलीबॉल, खो-खो, कबड्डी व फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य विष्णु कुमार, शेरसिंह पंच, पूर्व डीएसपी अमर सिंह, कबूल सिंह दीपचंद, डीपीई प्रदीप, कैलाश, पंकज, ओमप्रकाश, शकुंतला, राजवीर, संतोष, राजेंद्र, प्रवक्ता राजेश कुमार, मुंशीराम, सुनीता कुमारी मौजूद रहीं।