{"_id":"690658199a1d8b8d0a0a9248","slug":"mohan-of-adampur-became-the-winner-in-the-1600-meter-race-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121337-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर की दौड़ में आदमपुर के मोहन बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर की दौड़ में आदमपुर के मोहन बने विजेता
Sun, 02 Nov 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- गांव दौंगड़ा अहीर में सरदार @150 यूनिटी मार्च में हिस्सा लेते सासंद चौधरी धर्म
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में शनिवार को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें आठ प्रतियोगिताएं हुईं। 1600 मीटर की दौड़ में आदमपुर के मोहन ने जीत दर्ज कराई।
महिला मटका दौड़ में नारनौल की रीना प्रथम, बारड़ा की प्रमिला द्वितीय व दौंगड़ा अहीर की पूनम तृतीय स्थान पर रही। 1600 मीटर की दौड़ में मोहन आदमपुर प्रथम, हेमंत महेंद्रगढ़ द्वितीय व आकाश तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में अनिता हिसार प्रथम, मीनू हिसार द्वितीय और भिवानी की भारती तीसरे स्थान पर रही।
200 मीटर की अंडर-11 की दौड़ में देव निवासी मोतला खुर्द प्रथम, बौंदकलां निवासी प्रिंस द्वितीय और हुमायूंपुर के हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में महेंद्रगढ़ की हिमांशी प्रथम, पूनम भिवानी द्वितीय व वर्षा खेड़ी-तलवाना तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 लड़कों की दौड़ में पवन महेंद्रगढ़ प्रथम, धर्मवीर महेंद्रगढ़ द्वितीय व रचित दौंगड़ा अहीर तृतीय रहे।
विज्ञापन
अंडर 14 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भारती भिवानी प्रथम, महक बोंद कलां द्वितीय व प्रांजल महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर लड़कों की अंडर-17 आयु वर्ग की दौड़ में मनीष चेलावास विजेता, शुभम जाखड़ उप विजेता व नितेश डैरोली अहीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर लड़कियों की अंडर 17 आयुवर्ग की दौड़ में आरती जमालपुर प्रथम, खुशी खेड़ी-तलवाना द्वितीय व रिया आदमपुर तीसरे स्थान पर रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष येतेंद्र राव, जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शिरकत की। संचालन यंग फार्मर क्लब की टीम ने किया।
सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में असीम खेल प्रतिभा है और इन कार्यक्रम से खिलाड़ियों को खेल के साथ सामाजिक एकता और फिटनेस बनाए रखने का संदेश भी मिलता है। प्रधान इंजीनियर विकास यादव ने बताया कि दो नवंबर को टूर्नामेंट का समापन होगा। इसमें हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित करेंगी।