{"_id":"6a66424b5b70b76e9203a6ca","slug":"model-school-set-for-a-transformation-after-years-overhaul-to-cost-lakh-narnol-news-c-196-1-nnl1003-143041-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 48 साल बाद बदलेगी मॉडल स्कूल की तस्वीर, 81 लाख से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 48 साल बाद बदलेगी मॉडल स्कूल की तस्वीर, 81 लाख से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
फोटो नंबर-10मॉडल संस्कृति स्कूल के टूटे छज्जे व खिडकियां। संवाद
नारनौल। शहर के सबसे बड़े राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य भवन के अच्छे दिन आने वाले हैं। करीब 48 साल बाद स्कूल के चार मंजिला भवन की बड़ी मरम्मत की तैयारी शुरू हो गई है। भवन के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 81 लाख रुपये का बजट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही लोक निर्माण विभाग भवन का निरीक्षण कर काम शुरू करेगा।
वर्ष 1978 के बाद पहली बार स्कूल भवन की व्यापक स्तर पर मरम्मत की जाएगी। इसके तहत जर्जर दीवारों और छतों की मरम्मत, छतों से पानी रिसने की समस्या को दूर करने के लिए टाइलें लगाना, पुराने दरवाजे और खिड़कियां बदलना तथा कमजोर छज्जों की जगह सुरक्षा रेलिंग लगाने जैसे कार्य किए जाएंगे। इससे भवन की मजबूती बढ़ेगी और विद्यार्थियों व शिक्षकों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
विद्यालय में पिछले वर्षों में कई विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। स्कूल मैदान में टीन शेड, ओपन जिम, नया मुख्य द्वार, हरियाली और आधुनिक प्रयोगशाला भवन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। हालांकि मुख्य भवन की खराब हालत लंबे समय से चिंता का कारण बनी हुई थी।
विज्ञापन
बरसात के समय छतों से पानी टपकने और दीवारों के क्षतिग्रस्त होने से कक्षाओं के संचालन में परेशानी आती थी। अब जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह है।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्कूल का स्वरूप और बेहतर होगा। विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक माहौल में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा जिससे सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा भी और मजबूत होगा।
वर्जन:
मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन जीर्णोद्धार के लिए 81 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। अब जल्द ही भवन की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। अब जल्द ही यह कार्य शुरू होगा।-प्रोमिला यादव, प्राचार्य मॉडल संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौल