{"_id":"683c9ab30e1946d4a3069995","slug":"mobile-lab-will-go-from-village-to-village-and-test-the-chemical-quality-of-drinking-water-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125314-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव-गांव जाकर पेयजल की रसायनिक जांच करेगी मोबाइल लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव-गांव जाकर पेयजल की रसायनिक जांच करेगी मोबाइल लैब
Sun, 01 Jun 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-05मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैब को रवाना करते विभाग के अधिकारी। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। गांवों में पेयजल की जांच करने के लिए मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैब लॉन्च की गई है। यह 2 जून से 30 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में जाकर पेयजल स्रोतों की जांच करेगी।
जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा ने बताया कि जिले के गांवों की सूची बना ली गई है। लैब के साथ लैब सहायक उज्ज्वल कुमार, जेई, बीआरसी, ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम जल एवं सीवर समिति के सदस्य गांव में मौजूद रहेंगे। यह वैन जिले में एक महीने रहेगी। सैंपल जांचने की शुरूआत नारनौल खंड से की जाएगी।
30 जून तक जिले के सभी खंडों के चयनित ग्राम पंचायतों में यह लैब जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों की पिछले साल जांच की जा चुकी है उनको इस वर्ष नहीं लिया गया है।लैब सहायक उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में 500 नमूने जांचने का लक्ष्य है। एक दिन में कम से कम 7 ग्राम पंचायतों का दौरा किया जाएगा।