फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MNREGA fulfilling the twin goal of rural development and employment

ग्रामीण विकास और रोजगार के दोहरे लक्ष्य को पूरा कर रही मनरेगा

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
MNREGA fulfilling the twin goal of rural development and employment
कोराना काल के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) गरीब परिवारों का सहारा बन कर आई है। इस वर्ष जिला महेंद्रगढ़ में 12197 कामगारों को 214994 दिन का रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना देश के सभी राज्यों में ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित ये योजना भारत सरकार की बहुत बड़ी योजना है। मनरेगा योजना विश्व की एकमात्र ऐसी योजना है जो 100 दिन रोजगार की गारंटी देती हैं। देश के गरीब और बेरोजगार परिवार अपनी आजीविका के लिए इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे कमजोर आय वर्ग के लोगों को उनके ही ग्राम पंचायत में रोजगार दिया जाता है, इससे पलायन की समस्या को भी काफी हद तक रोका जा सका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में इस योजना के तहत काम करने के इच्छुक परिवारों को रोजगार मुहैया करवाया गया है। उन्होंने बताया कि देश के गरीब परिवारों का आर्थिक स्तर सुधारने और बेहतर जीवन यापन के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं संचालित करती है। इसी योजना में से एक है मनरेगा योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनरेगा का सबसे बड़ा उद्देश्य ग्रामीण विकास और रोजगार के दोहरे लक्ष्य को प्राप्त करना है। ग्रामीण भारत में निवास करने वाले गरीब व कमजोर आय वर्ग के परिवारों को 100 दिनों की रोजगार प्रदान करना है ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें। विकास कार्य के साथ साथ आर्थिक मजबूती प्रदान करना। ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार प्रदान करना जिससे रोजगार के लिए अन्य शहरों में होने वाले पलायन को रोका जा सकें। आजीविका को मजबूत करना और गरीब परिवारों की आय में वृद्धि करना। मनरेगा योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को भी मुख्य धारा में सम्मिलित करना है।

मनरेगा योजना की पात्रता
मनरेगा योजना के लिए लाभार्थी 18 वर्ष का होना चाहिए। लाभार्थी किसी तरह के रोजगार में नहीं होना चाहिए। इस योजना के तहत मजदूरी का भुगतान उनके अकाउंट के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के तहत 100 दिन का रोजगार दिया जाता है। काम की मांग करने पर यदि किसी कारण से 15 दिन के अंदर रोजगार प्रदान नहीं किया जाता है तो सरकार के द्वारा उसे बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed