फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLAs reached Ravma Vidyalaya Dhadhot, pay special attention to water conservation and cleanliness: Kanwar Singh

रावमा विद्यालय ढाढोत पहुंचे विधायकजल संरक्षण व साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें : कंवर सिंह

Sun, 23 Feb 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
MLAs reached Ravma Vidyalaya Dhadhot, pay special attention to water conservation and cleanliness: Kanwar Singh
फोटो संख्या:57- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढ़ाढोत में विधायक कंवर सिंह यादव को सम्मानित कर
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाढोत में विधायक ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य व समस्त स्टाफ के साथ बैठक की। विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। जल संरक्षण व पौधरोपण पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने प्राचार्य अजीत सिंह यादव को कहा कि आपके विद्यालय में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों ने विधायक को बताया विद्यालय में दो कमरों, लाईब्रेरी, खेल का मैदान, खेलों का सामान, विद्यार्थियों के लिए शौचालय, स्टाफ सदस्यों के लिए शौचालयों की कमी है। विधायक ने तुरंत मौके पर समाधान करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार चौहान को फोन से अवगत कराया। क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है। अधिक से अधिक पौधे लगाए, जिससे पर्यावरण हरा भरा रहे। इसके साथ-साथ जल का स्तर ऊंचा होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य अजीत सिंह यादव, राजेश शर्मा झाड़ली, शालू शर्मा, धूप सिंह, सतन सिंह, सुषमा, निर्मला देवी, कविता, सुरेश कुमार, सुनील लांबा, विजेंद्र प्रधान, सत्यनारायण शर्मा, ज्योति यादव, देवेंद्र प्रसाद , कर्मवीर पीटीआई, वीर सिंह यादव, कैलाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed