फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA's demand from officials - time to release water in the canal should be extended by one more week

विधायक की अधिकारियों से मांग- नहर में पानी छोड़ने का समय एक सप्ताह और बढ़ाया जाए

Sat, 18 Dec 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA's demand from officials - time to release water in the canal should be extended by one more week
डॉ. अभय सिंह यादव, विधायक। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने शनिवार को चंडीगढ़ में सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग करके नहरी पानी को कम से कम एक सप्ताह और बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि इस साल बिजाई के समय हुई वर्षा के कारण क्षेत्र में सरसों की बिजाई व्यापक रूप से हुई है। अब सरसों में पहला पानी देने का मौका है। इस समय दी गई अवधि में उसकी पूर्ति होना संभव नहीं है। उनका हलका नहर के अंतिम टेल पर पड़ता है और अभी उनके हलके में पानी का प्रवेश ही हुआ है। समस्त क्षेत्र के सुदूर इलाके अभी भी पानी का इंतजार कर रहे हैं। डॉ. यादव ने अधिकारियों से अपील की कि यह पानी अगर सरसों में पूरा लग जाता है तो अगली पारी में बेशक अधिक दिया हुआ पानी काट सकते हैं, परंतु अब यह बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में इस वर्ष सरसों की फसल की बंपर पैदावार होने के आसार हैं। किसान बड़ी उम्मीद के साथ फसल को आगे बढ़ता हुआ देख रहा है। अत: किसान हित में और उनकी समृद्धि के लिए नहर का पानी बढ़ाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सोमवार तक इस विषय में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। यद्यपि यमुना नदी में पानी की बहुत कमी है और सिंचाई के लिए इस समय पानी की जरूरत है, परंतु कोशिश रहेगी कि इस क्षेत्र को कुछ न कुछ पानी जरूर दिया जाए। विधायक ने उम्मीद जताई कि पानी कुछ दिन के लिए अवश्य बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed