फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA inspected Musnauta check dam

विधायक ने किया मूसनौता चेक डैम का निरीक्षण

Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLA inspected Musnauta check dam
नारनौल। जल शक्ति अभियान एवं अटल भूजल योजना के तहत जिला के गांव मूसनौता में बन रहा चेक डैम आसपास के कई किलोमीटर के क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। लगभग 5.11 करोड़ की लागत से बन रहा यह डैम 8.45 लाख क्यूबिक मीटर पानी रोकने की क्षमता रखेगा। यह बात मंगलवार शाम नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने हमीदपुर बांध से गांव बदोपुर की खानों तक बनाई जाने वाली कच्ची ड्रेन और मूसनौता चेक डैम के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

इस दौरान सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि बरसात के समय फालतू पानी को हसनपुर रजवाहा के किलोमीटर 6.300 से निकलने वाली रिचार्ज चैनल के जरिए हमीदपुर बांध को भरा जाता है। हमीदपुर बांध के भरने के बाद जो फालतू पानी होता है उस पानी को कच्ची ड्रेन खोदकर गांव बदोपुर की खदानों में डालने का कार्य किया जा रहा है। ताकि भूमिगत जलस्तर में सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपमंडल अधिकारी (सिंचाई) को निर्देश दिए कि खुदाई की जा रही ड्रेन का स्लोप ठीक प्रकार से किया जाए। ताकि इस ड्रेन में मिट्टी कटाव न हो व हमीदपुर बांध के पश्चिम साइड की तरफ बनाई जा रही कच्ची पाल को कंक्रीट पिचिंग द्वारा पक्का किया जाए और फालतू पानी के ओवरफ्लो के लिए एक स्पिलवे का भी निर्माण किया जाए। खेतों का पानी जो नदी में गिरता है उन खेतों में पक्के नाले बनाकर दोहान नदी में डाला जाए, ताकि निजी किसानों की भूमि भी खराब न हो और ज्यादा से ज्यादा बरसाती पानी का सदुपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

गांव गोलवा व मूसनौता की पहाड़ियों के बीच पक्का चेक डैम का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य पर लगभग 5.11 करोड की राशि खर्च होने का अनुमान है। इस निर्माणाधीन चेक डैम की लंबाई तलहटी में 34 मीटर व ऊपरी सतह की लंबाई 84 मीटर होगी। वहीं चेक डैम की नीचे से चौड़ाई 18 मीटर तथा ऊपर की चौड़ाई 2 मीटर तथा प्रस्तावित चेक डैम की ऊंचाई जमीनी सतह से 16 मीटर का प्रावधान किया गया है। इस चेक डैम को सीमेंट क्रंकीट, शॉट क्रिटिंग, वायस मैस, वायर क्रेटस एवं रोक बोल्टिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बांध में गांव गोलवा एवं मूसनौता का डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का पानी इकट्ठा किया जाएगा तथा इस कार्य से लगभग 4.95 वर्ग किलोमीटर केचमेंट एरिया भी उपचारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चेक डैम में बरसात के सीजन में अधिकतम पानी उपलब्ध होगा जिसका अधिकतम डिस्चार्ज 19.21 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड प्रस्तावित है। इस बांध में पानी रोकने की क्षमता 845000 क्यूबिक मीटर है। इस कार्य का निर्माण होने के बाद भूमिगत जल स्तर में अभूतपूर्व वृद्धि होने का अनुमान है। इतना ही नहीं इस कार्य के पूरा होने के बाद आवश्यकता के समय सिंचाई कार्य में भी इस पानी प्रयोग किया जा सकेगा। इसके लिए एक हजार मिलीमीटर व्यास का पाइप लगाने का भी प्रावधान है। इस पानी से जंगली जानवरों एवं पक्षियों को भी पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा।

बाक्स:
विधायक ने किया पौधरोपण
निरीक्षण के दौरान विधायक ने ऊपर बांध की साइट पर बड़ ,पीपल व नीम कि त्रिवेणी लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की और उपस्थित गांववासियों से भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया एवं विकास कार्यों बारे चर्चा की तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चेक डैम के कार्य की गति बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्य की निर्धारित समय अवधि 6 माह निश्चित है लेकिन बरसात से पहले-पहले इस कार्य को पूरा किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा फायदा क्षेत्र के लोगों को मिल सके। विधायक ने मौके पर निरीक्षक पुस्तिका में अपने सुझाव दर्ज किए तथा कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए संतोष प्रकट किया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा गांव मूसनौता के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed