{"_id":"6995f88ac25c1cf8f902a5ce","slug":"mla-inaugurated-the-construction-work-of-sdo-electricity-office-narnol-news-c-196-1-nnl1010-136273-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने किया एसडीओ बिजली कार्यालय के निर्माण कार्य का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने किया एसडीओ बिजली कार्यालय के निर्माण कार्य का उद्घाटन
विज्ञापन
फोटो 13बिजली निगम के कार्यालय के निर्माण कार्य का मुहूर्त करते विधायक। विभाग
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने बुधवार को गांव सिहमा में बिजली विभाग के उपमंडल कार्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने नारनौल दौरे के दौरान जनता की सुविधा के लिए इस नए भवन की घोषणा की थी। इसे अब धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का यह कार्यालय वर्ष 2019 में स्थापित किया गया था। यह कार्यालय अब तक गांव की धर्मशाला से संचालित हो रहा था।
विधायक के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने पंचायत से प्राप्त 4 कनाल जमीन पर सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य ठेकेदार संदीप कुमार को आवंटित कर दिया है।
अधीक्षक अभियंता जोगेन्द्र हुड्डा ने बताया कि करीब 1.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन में उपमंडल अधिकारी, क्लर्क स्टाफ और तकनीकी स्टाफ (जेई) के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। विभाग ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए एक वर्ष की समय अवधि निर्धारित की है।
विज्ञापन
शिलान्यास के बाद विधायक ने ग्रामीणों की बिजली से संबंधित समस्याओं को भी विस्तार से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके जल्द से जल्द निपटान के कड़े निर्देश दिए।