{"_id":"6569a2432816f00bff00d2a0","slug":"miscreants-snatched-gold-chain-of-young-man-who-was-talking-on-phone-and-ran-away-in-narnaul-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में छीनाझपटी की वारदातें बढ़ी: फोन पर बात कर रहे युवक की सोने की चेन छीन कर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में छीनाझपटी की वारदातें बढ़ी: फोन पर बात कर रहे युवक की सोने की चेन छीन कर फरार हुए बदमाश
Fri, 01 Dec 2023 02:37 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:37 PM IST
सार
पुलिस शिकायत में रेवाड़ी के योगेश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को वह अपनी बुआ के लड़के की शादी में रात के करीब साढे 9 बजे मंढाना जा रहा था। तभी एक गाड़ी पीछे से आकर रुकी और एक युवक गाड़ी के पास आया। वह कुछ समझ पाता इतनी देर में युवक ने गले से सोने की चेन तोड़ी और भाग गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के नीरपुर चौक के पास एक ब्रेजा चालक की सोने की चेन लूट कर गाड़ी सवार बदमाश फरार हो गए। ब्रेजा चालक नीरपुर चौक के पास गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान पीछे से एक गाड़ी में से युवक उतर कर आया और गले से सोने की चेन तोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में रेवाड़ी के योगेश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को वह अपनी बुआ के लड़के की शादी में रात के करीब साढे 9 बजे मंढाना जा रहा था। वह नीरपुर चौक से मंढाना वाले रास्ते पर करीब 400-500 मीटर ही चला था कि उसके भाई का फोन आ गया। जिसकी वजह से गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात करने लग गया।
विज्ञापन
तभी एक गाड़ी पीछे से आकर रुकी और एक युवक गाड़ी के पास आया। वह कुछ समझ पाता इतनी देर में युवक ने गले से सोने की चेन तोड़ी और भाग गया। जिसके बाद वह घबरा गया और शादी में मंढाना चला गया। वह जब शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापिस आ रहा था तो एक गाड़ी व ट्रैक्टर रास्ते में खड़े मिले। उसने शक के आधार पर अपने भाई को फोन किया, जिसके बाद उसका भाई भी मौके पर आ गया। उसने 112 पर फोन कर दिया । जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां खड़ी सफेद गाड़ी चालक से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन वह चेन चोरी करने वाले नहीं थे। पुलिस ने ब्रेजा चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन