फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minister of State inspected the land in Neerpur for sports stadium

खेल स्टेडियम के लिए राज्यमंत्री ने किया नीरपुर में जमीन का निरीक्षण

Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Minister of State inspected the land in Neerpur for sports stadium
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को खेल स्टेडियम को लेकर गांव नीरपुर में जमीन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि नारनौल में एक बड़ा खेल स्टेडियम बनना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस स्टेडियम की घोषणा की थी। इस स्टेडियम के लिए 10 से 12 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। सरकार का प्रयास है कि यह स्टेडियम शहर के किसी बाहरी हिस्से में बनाया जाए। इसके लिए नीरपुर में पंचायती जमीन में इस कार्य के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। यादव ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में ग्राम स्तर तक व्यायामशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर अभी तक कोई बड़ा खेल स्टेडियम नहीं था। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा एक बड़ा खेल स्टेडियम बनवाने की घोषणा करवाई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम बनने के बाद जिले की खेल प्रतिभाओं को अपना अभ्यास करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि कम से कम संसाधनों में भी यहां के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी छाप छोड़ी है। यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन मिलते ही उसे जल्द से जल्द खेल विभाग के नाम करवाने का काम किया जाए ताकि खेल स्टेडियम का जल्द से जल्द शिलान्यास किया जा सके। इस मौके पर जिला उपायुक्त अजय कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, ईओ अभय सिंह यादव व जिला खेल अधिकारी परसराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed