फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minister of State did Bhoomi Pujan of Veterinary Dispensary Building

राज्यमंत्री ने पशु औषधालय भवन का किया भूमि पूजन

Sat, 06 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minister of State did Bhoomi Pujan of Veterinary Dispensary Building
गांव गुवाणी में राजकीय पशु औषधालय भवन का भूमि पूजन करते मंत्री ओम प्रकाश यादव - फोटो : Narnol
नारनौल। गांव गुवानी में शनिवार को लगभग 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु औषधालय भवन का भूमि पूजन राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पशु औषधालय भवन के बन जाने से किसानों को सुविधा होगी। आज से अस्थायी भवन में चिकित्सक बैठने लगेंगेे। जब यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा तो यहां सभी सुविधा पशुपालकों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भवन का पैसा आ चुका है और भवन निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुका है। प्रदेश का पहला वेटरनरी पोली क्लीनिक अस्पताल साढ़े 10 करोड़ की लागत से नारनौल में बनाया गया है जिसमें ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे युक्त सभी सुविधाएं हैं। किसी किसान का कोई पशु कील या अन्य लोहे की वस्तु खा लेता था उसके ऑपरेशन व इलाज के लिए हमें हिसार व अन्य स्थान पर जाना पड़ता था लेकिन क्षेत्र के लोगों को यह सुविधाएं अब नारनौल शहर में ही मिल रही है। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने मंजूर किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नसीब सिंह, एसडीओ डॉ. जगबीर सिंह, सरपंच विजय पाल व महावीर पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed