{"_id":"66b1250a93bbbf5d5504fe94","slug":"migrants-from-germany-and-britain-reached-manumukt-bhawan-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114801-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जर्मनी और ब्रिटेन के प्रवासी पहुंचे मनुमुक्त भवन नारनौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जर्मनी और ब्रिटेन के प्रवासी पहुंचे मनुमुक्त भवन नारनौल
Tue, 06 Aug 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-29जर्मनी और ब्रिटेन के प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करते रामनिवास मानव। स्त्रोत-स्व
नारनौल। यूरोपीय देश जर्मनी और ब्रिटेन के प्रवासी भारतीयों ने सोमवार को हुडा सेक्टर में स्थित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनुमुक्त भवन पहुंचकर भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी डॉ. मनुमुक्त मानव को श्रद्धांजलि अर्पित की। बोन (जर्मनी) के आर्य कुमार अपने पिता के साथ आये थे, वहीं लंदन (ब्रिटेन) के कर्मबीर सिंह परिवार सहित नारनौल पधारे थे।
आर्य कुमार ने कहा कि भारत के प्रति विश्व का दृष्टिकोण बदल चुका है। भारतीयों के अच्छे व्यवहार, कर्तव्य-निष्ठा और ईमानदारी के कारण हर क्षेत्र में भारतीय पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाती है। इसीलिए आज पूरे विश्व में भारतीय मेधा का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है।
चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव ने प्रवासी भारतीयों को विदेशों में भारत का सांस्कृतिक दूत बताते हुए कहा कि वे विश्व के आर्थिक विकास में तो योगदान दे ही रहे हैं, सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर टिंकी मलिक और प्रांजल सिंह (लंदन) के अतिरिक्त दिल्ली के पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त वेदप्रकाश आर्य (गुरुग्राम), ट्रस्टी डॉ. कांता भारती, समाजसेवी सत्यवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।