{"_id":"666c8fe7062fd0b0300a50b4","slug":"mid-day-meal-workers-demonstrated-demanding-salary-increase-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110095-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sat, 15 Jun 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
कनीना। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को खंड के कर्मचारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के समर्थन में खंड शिक्षा अधिकारी कनीना के कार्यालय में पहुंचकर खंड समनव्यक दिलबाग सिंह को ज्ञापन सौंपा।
एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबेसिंह, जिला प्रधान सुनीता, जिला सचिव संतोष यादव, खंड प्रधान सुमित्रा ने बताया कि मिड डे मील कार्यकर्ता स्कूलों में बेहद मामूली मानदेय पर नौनिहालों के लिए खाना बनाने का काम करती हैं। केंद्र व राज्य सरकार की पौषाहार नीति को लागू कर बच्चों को कुपोषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पिछले 3 माह से मानदेय नहीं मिलने से मिड डे मील कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है जिससे परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। मिड डे मील कर्मियों को सरकार ना ही अपने कर्मचारी मान रही है और ना ही श्रमिक का दर्जा दिया जा रहा।
खंड शिक्षा अधिकारी कनीना कार्यालय प्रतिनिधि ने बकाया वेतन भुगतान शीघ्र करने सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला उप प्रधान मुकेश कुमार ने मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स की मांगों का समर्थन करते हुए मिड डे मील कर्मियों की न्यायसंगत मांगों को स्वीकार करने की पुरजोर मांग की। प्रदर्शन में ज्योति, शर्मिला, केसर, सुगना, प्रेम, निशा, स्नेह लता, मुनेश, राजेश, गीता, कविता, बाला, सुनीता, मोनिका आदि मौजूद रहीं।