{"_id":"62c5cdacd45d9525756c3637","slug":"meteorological-department-s-warning-there-will-be-heavy-rain-today-and-tomorrow-narnol-news-rtk6515992174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर डीसी ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर डीसी ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
नारनौल। मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली आदि क्षेत्रों में ऑरेंज एवं यलो अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर प्रशासन भी गंभीर है। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने भारी बारिश की स्थिति में आम लोगों को बचाव और सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे 7 और 8 जुलाई को कुछ आवश्यक सावधानी बरतें। मौसम विभाग ने इन 2 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान भारी बारिश के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है तो इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस दौरान पूरी सावधानी बरतें। किसी पुराने घर की नींव आदि में पानी न भरने दें। जहां ऐसे हादसे होने का अंदेशा हो ऐसी जगह से दूर रहें। जब बिजली कड़कती हो तो खेतों में पेड़ के नीचे खड़े न हों। उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि विपरीत मौसम में हम सब एक साथ मिलकर कार्य करें तथा पूरी सावधानी बरतें। अगर कहीं पर भारी बारिश के कारण कोई हादसा होता है तो वे तुरंत बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सूचना दें।
हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
भारी बारिश को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में कोई भी नागरिक 01282-251209 पर सूचना दे सकता है। अगर यह नंबर व्यस्त रहता है या नहीं मिलता है तो वह कैंप कार्यालय के लैंडलाइन नंबर 01282-251200 तथा 251202 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह नंबर भी व्यस्त रहते हैं तो 112 नंबर पर डायल कर सकते हैं। यह नंबर पूरे हरियाणा के लिए है। कहा कि लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। हर रोज के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया जाता है।