फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meritorious Students Honored; Emphasis Placed on Increasing Enrollments

Mahendragarh-Narnaul News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Mon, 30 Mar 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 30 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Meritorious Students Honored; Emphasis Placed on Increasing Enrollments
फोटो संख्या:63-  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में  विद्या​र्थियों को सम्मानित करते स्टा
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक और वार्षिक परिणाम समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमीन कुमार मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने की। परीक्षा परिणाम इंचार्ज आशा यादव ने विभिन्न कक्षाओं के वार्षिक परिणाम घोषित किए व प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे शिक्षकों के साथ मिलकर घर-घर जाकर विद्यालय की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीन कुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम अध्यापकों के साथ मिलकर नामांकन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन समिति व विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रवक्ता सरोज कुमारी, इंदु बाला, गजराज सिंह, विक्रांत सेन, नीलम यादव, दीपक कुमार, हंसराज सिंह, पवन कुमार, हवा सिंह, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed