फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mercury dropped from 48 degrees to 41.5 degrees Celsius, relief from heat

Mahendragarh-Narnaul News: 48 डिग्री से लुढ़ककर 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, गर्मी से मिली राहत

Sun, 09 Jun 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped from 48 degrees to 41.5 degrees Celsius, relief from heat
नारनौल। क्षेत्र में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते सप्ताह से तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। मई के अंतिम सप्ताह में 48 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान पहुंच गया था, जिसके बाद जून माह के पहले सप्ताह में ही मौसम में बदलवा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, जबकि जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश 29.0 और 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य रात्रि तापमान से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और 42.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई हैं जो सामान्य तापमान के आसपास बने हुए हैं। आगामी दो दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने और गर्मी बढ़ने की संभावना बन रही है। हालांकि बीच-बीच में तेज गति की हवा चलने और आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी और लू के साथ एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed