फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mercury crossed 40 in Narnaul, relief from dust storm

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में पारा पहुंचा 40 के पार, धूल भरी आंधी से राहत

Wed, 14 May 2025 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 40 in Narnaul, relief from dust storm
फोटो नंबर-20नारनौल में तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां। संवाद
नारनौल। जिले में लगातार मौसम बदल रहा है। बीते पांच दिन बाद बुधवार को आंधी से थोड़ी राहत मिली, जिससे अब तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। बुधवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: 40.6 व 25.6 और 41.5 व 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक बार फिर से पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से और सूर्य की तपिश बढ़ने से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, हरियाणा के पश्चिमी जिलों पर मौजूदा कमजोर पश्चिमी प्रणाली से आंशिक बादल वाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी चार पांच दिनों तक संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, क्योंकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 मई को सक्रिय होने से केवल तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। साथ ही संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तेज गति से 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरातलीय हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बीच में आंशिक बादलवाही बनी रहेगी। 19 मई तक तापमान में उछाल और हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी और एक दो स्थानों पर लू की परिस्थितियां बनने की संभावना बन रही है। 19 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed