{"_id":"5d5061838ebc3e6cfa3c06c3","slug":"medical-narnol-news-rtk5112847120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियावास मेडिकल कॉलेज के टेंडर आमंत्रित, दो साल में बनकर होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियावास मेडिकल कॉलेज के टेंडर आमंत्रित, दो साल में बनकर होगा तैयार
विज्ञापन
फोटो नंबर 09- कोरियावास मेडिकल कालेज भवन का प्रस्तावित डिजाइन।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की राजनीति के पिछले 70 सालों में किसी भी सरकार का यह मेडिकल कालेज एक अनुपम उपहार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस देन को यह क्षेत्र सदैव याद रखेगा। नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि 598 करोड़ की लागत से 80.53 एकड़ में बनने वाले कोरियावास मेडिकल कॉलेज का टेंडर ऑनलाइन कर दिया गया है।
यह कॉलेज एक विशाल संस्था के रूप में विकसित होगी। जिसमें प्रथम चरण में 150 एमबीबीएस की सीटें प्रतिवर्ष के लिए निर्धारित कि गई हैं। 710 बेड का अस्पताल जिसमें 650 बेड एमबीबीएस एवं 60 बेड पीजी के लिए होंगे। मेडिकल कालेज, प्रशासनिक भवन जिसमें 600 विद्यार्थियों की क्षमता का परीक्षा भवन, 314 कमरों का लड़कियों का हॉस्टल, 320 कमरों का लड़कों के लिए हॉस्टल, 54 कमरों का सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का हॉस्टल, 75 कमरों का जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का हॉस्टल, 75 कमरों का नर्सों का हॉस्टल, प्राचार्य निवास, 72 स्टाफ क्वार्टर, 16 कमरों का गेस्ट हाउस, शव परीक्षा कक्ष, शव कक्ष, विद्युत शव दाह भट्टी, पुलिस स्टेशन, बिजली का सब स्टेशन, कैंटीन, रैन बसेरा, सुलभ शौचालय आदि सुविधाएं सम्मलित होंगी। इसके अतिरिक्त केंद्रीय कार्यशाला, 5 लेक्चचर हॉल और सभी यंत्रों से सुसज्जित प्रयोगशाला होगी।
मेडिकल कॉलेज में इनका होगा निर्माण
मेडिकल कॉलेज में म्यूजियम, ई-म्यूजियम, सेमिनार कक्ष एवं ई-क्लास रूम बनाए जाएंगे तथा सोलर पावर सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, मेडिकल गैस पाइपलाइन और शापिंग कॉम्पलेक्स सहित सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मापदंडों पर आधारित पूर्ण रूप से वातानुकूलित होगा। इस मेडिकल कालेज में डेंटल एवं नर्सिंग शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज के हास्पिटल में 90 बिस्तरों का गहन चिकित्सा कक्ष होगा और एमआरआई व सीटी स्कैन सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस भवन में बेसमेंट के अलावा 10 मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसका कुल कवर क्षेत्रफल 28673 वर्ग मीटर होगा।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल के निर्माण की अवधि 24 महीने रखी गई है। भविष्य में होने वाली आवश्यकताओं को देखते हुए हरियाणा पीडब्ल्यूडी विभाग को नारनौल बाईपास से मेडिकल कॉलेज के पहुंच मार्ग को चौड़ा करने के लिए भी कहा जा सकता है। यदि आवश्यक हुआ तो मेडिकल कॉलेज तक चार मार्गी सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। यह भवन ग्रीन बिल्डिंग माप दंडों के आधार पर बनाई जाएगी।
डॉ. यादव ने कहा कि इस मेडिकल कालेज के निर्माण के उपरांत ना केवल क्षेत्र के लोगों को उच्चकोटि की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी अपितु नारनौल शहर चिकित्सा सुविधाओं का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। यह दक्षिणी हरियाणा समेत साथ लगते हुए राजस्थान के चार जिलों के लिए भी प्रमुख चिकित्सा केंद्र बनेगा। डा. यादव ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत कोरियावास एवं समस्त ग्राम वासियों को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया कि उन्होंने क्षेत्र में बनने वाले इस संस्थान के लिए मुफ्त में 80 एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध करवाई।