फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   medical camp from 23th

विकलांगों के लिए 23 से लगेगा कैंप

Thu, 18 Feb 2016 12:29 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 18 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन

जिला रेडक्रास समिति आगामी 23 से 27 फरवरी तक जिले के विभिन्न स्थानों पर विकलांग नागरिकों की पहचान और मापतौल का कैंप लगाएगी। इसके बाद इस पहचान के अनुसार उन्हें कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन


जिला रेडक्रास समिति के सचिव मनोरंजन शर्मा ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली द्वारा शारीरिक रूप से विकलांग नागरिकों की सहायता के लिए इन कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंप में उनकी पहचान तथा उनकी जरूरत के अनुसार दिए जाने वाले कृत्रिम व सहायक अंगों का साइज लिया जाएगा। इस दौरान विकलांगों को दो फोटो जिसमें विकलांगता दिखाई दे, विकलांग प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, सरपंच अथवा पटवारी से बना हुआ आय प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। इसके बाद इन विकलांगों को निकट भविष्य में होने वाले कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित करने का कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने विकलांगों से आह्वान किया कि जिन्होंने मई 2015 में आयोजित कैंपों में पहचान व माप-तोल करवा लिया था वे इस कैंप में न आएं। उनका पहले ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है उन्हें कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कैंप में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को सामान्य अस्पताल कनीना, 24 को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़, 25 को सामान्य अस्पताल अटेली, 26 को सामान्य अस्पताल नांगल चौधरी तथा 27 को सामान्य अस्पताल  नारनौल में सुबह 9.30 से 3 बजे तक कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed