{"_id":"62716f1b9dcb1a5e9811e140","slug":"media-has-a-big-role-in-getting-justice-to-the-victim-anjali-jain-narnol-news-rtk64561665","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को न्याय दिलाने में मीडिया की बड़ी भूमिका : अंजलि जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित को न्याय दिलाने में मीडिया की बड़ी भूमिका : अंजलि जैन
विज्ञापन
नारनौल। लोकतांत्रिक देश में प्रेस की स्वतंत्रता का बहुत महत्व होता है। प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। यह एक प्रहरी के तौर पर कार्य करते हुए देश को दिशा देता है। पीड़ित को न्याय दिलाने में मीडिया की बड़ी भूमिका होती है। ये बातें जिला विधिक प्राधिकरण सेवा की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंजलि जैन ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर एडीआर सेंटर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से ही जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मीडिया सामाजिक परिवर्तन में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। उदाहरण के तौर पर बेटी
बचाओ, बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत जैसे कुछ ऐसे मुद्दे रहे हैं जिनको मीडिया ने जन आंदोलन का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया की ताकत का इस्तेमाल लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। मीडिया को हमेशा मापदंडों के भीतर रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया जनता के लिए हेल्पलाइन के तौर पर भी कार्य करता है। सभी पत्रकार अपना सामाजिक सरोकार निभाते हुए इसी प्रकार आमजन को सरकार की योजनाओं के साथ-साथ उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी जागरुक करते रहें। यह देश की बहुत बड़ी सेवा है।