{"_id":"669435e65607dd3b540f29a4","slug":"medal-winning-player-welcomed-on-reaching-village-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110756-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत
Mon, 15 Jul 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- गांव बुडीन में खिलाड़ी अंकिता को सम्मानित करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। पंचकूला में आयोजित 10 हजार मीटर दौड़ में गांव बुडीन निवासी अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। गांव पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया। इससे पहले भी खिलाड़ी अंकिता राज्यस्तरीय व नेशनल खेलों में अनेक बार पदक हासिल कर चुकी हैं।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवी बलवान फौजी रहे। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है मौका मिलने की और अंकिता ने यह साबित भी कर दिया है। यह क्षेत्र के अन्य खिलाडियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा है। यदि बेटियों को घर की चहारदीवारी में कैद न करके उनके अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान लिया जाए तो आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं।
इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति प्रधान करतार सिंह लांबा, कप्तान कर्मवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, पूर्व सरपंच दयाचंद, उर्मिला देवी, कैलाश देवी, वीर प्रकाश कोच, युद्धवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, सुधीर, सुरेश प्रधान, राजू मिस्त्री, सत्यप्रकाश, गुलजारी, मुंशी, डॉ. मनदीप सहित आदि मौजूद रहे।