{"_id":"6a2ff1aa50eace4a40018d0f","slug":"medal-winners-honored-at-the-state-level-karate-championship-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127393-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Tue, 16 Jun 2026 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- भिवानी में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करत
महेंद्रगढ़। गौतम बुद्धा स्पोर्ट्स अकादमी में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भिवानी में आयोजित बेस्ट ऑफ बेस्ट कराटे चैंपियनशिप 2026 में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कोच लोकेश सैनी ने बताया कि भिवानी में 12 से 14 जून को तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बेस्ट ऑफ बेस्ट ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 500 व महेंद्रगढ़ के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत व पांच कांस्य पदक हासिल किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी पुष्कल राज ने रजत पदक व स्मार्ट वॉच प्राप्त किया। खिलाड़ी पलक, विजय लक्ष्मी, पीयूष ने कांस्य पदक व किट बैग तथा दुष्यंत व लक्की ने कांस्य व बैग प्राप्त किए।
विज्ञापन
सोमवार को अकादमी पहुंचने पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कोच लोकेश सैनी ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम है तथा भविष्य में भी अकादमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अकादमी के सदस्यों ने सभी विजेताओं को बधाई दी।