फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mc meeting, budget, development works

कनीना नगर पालिका ने पारित किया 9.67 करोड़ का बजट

Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
mc meeting, budget, development works
कनीना नगर पालिका में बजट बैठक में उपस्थित प्रधान व पार्षद। संवाद - फोटो : Narnol
कनीना। कनीना नगरपालिका में शुक्रवार को वर्ष 2021-22 के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। 9 करोड़ 67 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। नपा ने 7 करोड़ के खर्च का आंकलन किया है। नपा का बजट करीब 2 करोड़ फायदे का रहेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रधान सतीश जैलदार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बजट बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2021-22 के बजट को प्रस्तुत किया गया। सभी पार्षदों से बजट पर सुझाव लिए गए। वर्ष 2021-22 के आय और खर्चोें के बारे में भी चर्चा की गई। नगरपालिका प्रधान सतीश जैलदार ने बताया कि नगरपालिका को स्टैंप ड्यूटी, दुकानों का किराया, प्रॉपर्टी टैक्स, एग्रीकल्चर लैंड, बैंक ब्याज, तहबाजारी फीस, बिल्डिंग फीस आदि माध्यमों से करीब 9677380 रुपये की आय होगी। वेतन, बिजली बिल, स्ट्रीट लाइट, डेवलेपमेंट वर्क, लिटिगेसन चार्ज, ऑफिस खर्च, नए वाहनों पर खर्चा, एनपीएस शेयर सहित अन्य कार्यो पर 70304323 खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में नगरपालिका प्रधान सतीश जैलदार, नगरपालिका सचिव नवीन पांडे, लेखाकार मनोज, उपप्रधान अशोक ठेकेदार, पार्षद अशोक, मास्टर दलीप, संतोष, रीना, दलीप सिंह, अरुणा कौशिक, संतोष, राजेंद्र, मनीष रॉकी पार्षद सहित कुल 11 पार्षद मौजूद रहे। दो पार्षद मंजू और पार्षद पहलाद किसी कारण से बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। पार्षदों ने विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रस्ताव दिया। प्रधान सतीश जैलदार ने कहा कि कनीना में विकास कार्यों की गुणवत्ता लगातार जांची जाएगी। काम को समय पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed