फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Maximum temperature was 5 degrees above normal

सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा अधिकतम तापमान,4-5 फरवरी को बदलेगा मौसम

Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature was 5 degrees above normal
पिछले चार-पांच दिनों से दिन के तापमान में सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। वीरवार व शुक्रवार को मौसम परिवर्तन की आशंका है। जिसमें बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। मंगलवार का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 5 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रर्ता 86 प्रतिशत व न्यूनतम आर्द्रता 38 प्रतिशत रही। डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 3 से 7 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। जिसमें 4 और 5 फरवरी के बीच कहीं-कहीं गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस समय तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होना फसलों के लिए लाभदायक नहीं है। उन्होंने किसानों को फसलों में सिंचाई तथा रासायनिक छिड़काव रोकने की सलाह दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed