फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Materials given to young men and women to establish self-employment

Mahendragarh-Narnaul News: युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिया सामान

Sat, 03 Aug 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Materials given to young men and women to establish self-employment
फोटो संख्या:66- कृ​षि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में प्र​शिक्षकों को सम्मानित करते केविके के अ​ध
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ द्वारा अनुसूचित जारी के 55 युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शुक्रवार को जरूरत का सामान व उपकरण का वितरण किया गया।
विज्ञापन

दो प्रशिक्षणों में छह गांवों के 55 युवक-युवतियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए तैयार किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में गत वर्ष नंवबर तथा इसी वर्ष मार्च माह के दौरान दूध उत्पादन तैयार करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था। अब यह युवक-युवती दूध उत्पादन के माध्यम से पनीर, खोया, दही, देशी घी, मक्खन तैयार करके बाजार में उतार सकेंगे। कौशल विकास कार्यक्रम के तहत गांव भोजावास, बेरी, डिगरोता, पायगा, सागरपुर व पाली से इन युवक-युवतियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि केवीके में वर्षभर इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाता है। केवीके द्वारा अनुसूचित जाति के परिवारों को कौशल विकास के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके माध्यम से वह स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। इस सामान एवं उपकरणों में फूड प्रोसेसर, बाल्टी, कढ़ाई व पतीले दिए गए हैं जिसके माध्यम से दूध उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे। इस अवसर पर डॉ. जयलाल यादव, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. राजपाल यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. आशीष शिवरान, डॉ. रमेश, कंप्यूटर प्रोग्रामर नवीन डाबर उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:66- कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में प्रशिक्षकों को सम्मानित करते केविके के अध

फोटो संख्या:66- कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में प्रशिक्षकों को सम्मानित करते केविके के अध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed