{"_id":"640b692a3749914ecb056f45","slug":"mass-condolence-meeting-in-village-dhanonda-on-12th-march-on-the-death-of-satish-kaushik-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satish kaushik: गांव धनौंदा में 12 को होगी सामूहिक शोक सभा, ग्रामीण करेंगे उनके सपने पूरे करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satish kaushik: गांव धनौंदा में 12 को होगी सामूहिक शोक सभा, ग्रामीण करेंगे उनके सपने पूरे करने का प्रयास
Fri, 10 Mar 2023 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:00 PM IST
सार
ग्रामीण बोले कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए जल्द प्रयास शुरू होंगे। स्वर्गीय सतीश कौशिक गांव को विकास के मामले में अव्वल बनाना चाहते थे। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल व उनके चचेरे भाई सुभाष कौशिक ने बताया कि शोक सभा में प्रदेशभर से लोगों के पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Satish Kaushik
विस्तार
मशहूर फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक निर्माता सतीश कौशिक के निधन पर 12 मार्च को सामुहिक शोक सभा का आयोजन हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव धनौंदा के बाबा दयाल मंदिर में होगा। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल व उनके चचेरे भाई सुभाष कौशिक ने बताया कि शोक सभा में प्रदेशभर से लोगों के पहुंचेंगे।
विज्ञापन
ठाकुर अतरलाल ने बताया कि सभी ग्रामीण उनके सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने वर्ष 2010-11 में गांव के स्टेडियम के लिए 1.50 करोड़ का बजट दिलाया था लेकिन इसके बावजूद भी अभी स्टेडियम में काफी काम होने बाकी है। इसके अलावा उनका सपना था कि गांव की प्रत्येक गली पक्की हो और गांव विकास की दृष्टि से अव्वल हो। गांव का प्रत्येक निवासी यह प्रयास करेगा की उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करें। ग्राम पंचायत पूरा प्रयास करेगी की जल्द ही उनके सपनों को मूर्त रूप दिया जाए।
विज्ञापन
स्वर्गीय अभिनेता सतीश कौशिक के मित्र सूबेदार सुरत सिंह व पूर्व सरपंच राजवंती देवी, सरपंच बीना देवी, राजेन्द्र नंबरदार, डॉ. मुकेश, मीर सिंह वैद्य, किशनपाल सिंह और घनश्याम पंच ने बताया कि गांव में शोक की लहर है। प्रत्येक ग्रामीण प्रयास करेगा की उनके सपनों को जल्द पूरा करें। स्टेडियम का नामकरण भी स्वर्गीय सतीश कौशिक के नाम पर करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
12 मार्च को गांव के बाबा दयाल प्रांगण में उनके लिए श्रद्धांजलि सभा की जाएगी। सभा में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि राजनीतिक शिक्षाविद सहित अन्य लोग सामूहिक बैठक में स्वर्गीय सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।