फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Masked miscreants robbed 29 thousand rupees after beating up a contract worker

ठेके पर तैनात कारिंदा के साथ मारपीट कर नकाबपोश बदमाश लूट ले गए 29 हजार रुपये

Tue, 14 Jun 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants robbed 29 thousand rupees after beating up a contract worker
महेंद्रगढ़। गांव डरोली अहीर शराब ठेके से बाइक सवार बदमाश कारिंदों के साथ मारपीट कर 29 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। ठेके में भी तोड़फोड़ करने का आरोप है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विकास ने बताया कि वह गांव डेरोली जाट निवासी जगजीत के साथ डेरोली अहीर ठेके पर काम करता है। 13 जून को रात 11 बजे के करीब दो बाइकों पर चार नकाबपोश बदमाश सवार होकर आए। उन्होंने अपने हाथों में लाठी-डंडे लिए थे। आते ही उनपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट करने के बाद आरोपी ठेके में रखी शराब व अन्य सामान को भी तोड़फोड़ कर ठेके पर रखी 29 हजार की नकदी लूट ले गए। सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस ने विकास की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed