{"_id":"66c4f34bf969dc65950123a6","slug":"masani-chowk-to-balaji-chowk-road-dilapidated-people-troubled-for-three-years-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111548-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मसानी चौक से बालाजी चौक सड़क जर्जर, तीन साल से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मसानी चौक से बालाजी चौक सड़क जर्जर, तीन साल से लोग परेशान
Wed, 21 Aug 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 51 शहर के सिनेमा रोड पर टूटा हुआ सड़क मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के मसानी चौक से बालाजी चौक तक सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। 800 मीटर मार्ग पर आए दिन औसतन दो दुर्घटनाएं होना आम बात है। यह मार्ग शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। प्रतिदिन इस सड़क मार्ग से 8 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
यह मार्ग करीब 60 गांवाें से जुड़ा हुआ है। यहां पंजाब नेशनल बैंक व एसबीआई बैंक शाखाओं सहित अन्य कार्यालय व निजी अस्पताल होने के कारण दिनभर भीड़ रहती है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है। बैंकों में करीब प्रतिदिन दो हजार अधिक लोग बैंक संबंधित कार्य व पेंशन लेने के लिए आते हैं, लेकिन सड़क पर गड्ढे होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
800 मीटर इस मार्ग पर गड्ढे नहीं दिखाई देने के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। शहर में पहुंचने के लिए गांवों के लोगों को इन गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है। तीन वर्ष पहले यह सड़क मार्ग नगरपालिका के प्रशासक रहे एसडीएम दिनेश कुमार ने बनाया था। सड़क मार्ग बनने के 3 महीने बाद मार्ग जर्जर अवस्था में हो गया। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं होता है। अधिकतर बाइक चालक तो गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। नपा प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।
-सावंत सैनी, दुकानदार
तीन वर्ष पहले नगरपालिका द्वारा बनाया गया मार्ग महज तीन माह बाद ही टूटने लगा था। आरसीसी होने के कारण दिनभर वाहनों के गुजरने से धूल दुकानों में पहुंचती है। इसके कारण गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग 60 गांवों को जोड़ता है।
-सुभाष अग्रवाल, दुकानदार
मसानी चौक व बालाजी चौक के मध्य तो मार्ग का बुरा हाल है। यहां पर गहरे गड्ढे बने हुए है। इस सड़क मार्ग पर 300 से अधिक दुकानें है। जर्जर सड़क होने के कारण वाहनों के गुजरने के बाद रोड़ियां सीधे दुकानों के अंदर पहुंच रही हैं।
-लक्ष्मीकांत शर्मा, दुकानदार
सिनेमा रोड के पास गहरे गड्ढे बने हुए हैं। नगरपालिका इन गड्ढों को पैचवर्क नहीं करवा रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग से स्कूलों की लगभग 100 अधिक बसे गुजरती रहती हैं।
-गुल्लू प्रजापति
शहर के सड़कों के नव निर्माण व मरम्मत के लिए नपा की ओर से प्रस्ताव पास किया जा चुका है। इसके लिए करीब 5 करोड़ रुपये का बजट तय किया जा चुका है। आचार संहिता समाप्त होते टेंडर लगाकर शहर के सभी मार्गों का भी निर्माण किया जाएगा।
-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़