फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Martyr Sanjay Yadav's last rites took place in his native village Nooni Sheikhpura.

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद संजय यादव का पैतृक गांव नूनी शेखपुरा में हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 03 Feb 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Martyr Sanjay Yadav's last rites took place in his native village Nooni Sheikhpura.
नारनौल। शहीद संजय यादव का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नूनी शेखपुरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश यादव ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहीद संजय यादव वर्ष 2006 में सीआरपीएफ में सिपाही के पद से भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह असम में 68 बटालियन में कार्यरत थे। 31 जनवरी को ड्यूटी पर उल्फा(यूनाइटेड लिबरेशन फ़्रण्ट ऑफ़ असम) उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने के कारण वे शहीद हो गए। शहीद अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियां छोड़ गए। एक बेटी की उम्र ढाई साल और दूसरी की उम्र करीब 6 साल है। शहीद संजय यादव का एक भाई पवन कुमार भी सीआरपीएफ में शामिल होकर दिल्ली में तैनात है। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह गांव में पहुंचा तो भारी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि शहीद संजय यादव के परिवार को सरकार की ओर से नियम अनुसार दिए जाने वाली हर प्रकार की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक परिवार का न होकर देश का होता है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, नायब तहसीलदार गजे सिंह, नगर पार्षद अतर सिंह, मुरारी लाल पूर्व सरपंच, मेजर ईश्वर सिंह, अभय सिंह दुकान वाला, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed