फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Marriage palaces are being decorated on Dev Uthani Ekadashi, bookings have begun.

Mahendragarh-Narnaul News: देव उठनी एकादशी... सजने लगे मैरिज पैलेस, बुकिंग शुरू

Tue, 28 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Marriage palaces are being decorated on Dev Uthani Ekadashi, bookings have begun.
फोटो 02मिटिंग में मौजूद सैनी सभा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
नारनौल। चार महीने से खाली बैठे बैंडबाजा बजाने वाले व मैरिज पैलेस संचालकों का काम अब 2 नवंबर (देवउठनी एकादशी) से शुरू हो जाएगा। देवउठनी एकादशी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है। इसके बाद शादियों के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर शहर के सभी मैरिज पैलेस व बैंडबाजा बजाने वाले बुक हो चुके है।
विज्ञापन

14 दिसबंर से फिर खर मास व शुक्र अस्त होने के चलते इस बार 3 फरवरी तक विवाह बंद रहेंगे। फिलहाल चार महीने से शादियों के शुरू होने का इंतजार कर रहे बैंडबाजा बजाने वालों व मैरिज पैलेस संचालकों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। यहां करीब 25 से 30 बैंड वाले हैं जो सभी चार महीने पहले ही बुक हो गए थे।
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी को लेकर बैंडबाजों व मैरिज पैलेस के भी मुंह मांगे भाव रहे। मैरिज पैलेस की बुकिंग 70 हजार रुपये से शुरू होकर दो लाख रुपये तक रही। बैंडबाजे भी 35 हजार से 50 हजार रुपये में बुक हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंडबाजा के पेशे से जुड़े लोगों का कहना है कि डीजे के कारण उनके व्यवसाय पर असर पड़ा है लेकिन इसके बाद भी इस बार देवउठनी एकादशी को लेकर शहर के सभी बैंडबाजे बुक हैं। इसी तरह शहर में 40 के करीब मैरिज पैलेस भी है जो देवउठनी एकादशी पर बुक हैं और उन्हें सजाने का कार्य चल रहा है। शहर में मैरिज पैलेस के अलावा भी अनेक स्थानों पर टेंट लगाकर विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।



बाक्स-

बैंडबाजा बजाने का काम चार महीनों से बंद पड़ा था। देवउठनी एकादशी से एक महीने तक सभी बैंडबाजा बजाने वालों के पास बुकिंग है। देवउठनी एकादशी को लेकर चार महीने पहले ही शहर के सभी बैंड बुक हो चुके थे। शहर में फिलहाल देव उठनी एकादशी पर कोई भी बैंडबाजा वाले खाली नहीं है।-राजेश, बैंड मास्टर


बाक्स-
देवउठनी एकादशी से अब शहर के मैरिज पैलेसों में रौनक रहेगी। देवउठनी एकादशी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर सभी मैरिज पैलेस बुक हैं। मैरिज पैलेस में जिस हिसाब की सजावट करवाई जाती है उसी हिसाब से रुपये भी लगते हैं। देवउठनी एकादशी पर पांच महीने पहले ही मैरिज पैलेस बुक हो चुके थे।-पम्मी चौधरी, मैरिज पैलेस संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed