{"_id":"66b2671846c56ebf4e0afdc6","slug":"markets-are-busy-on-hariyali-teej-combo-packs-are-attracting-women-narnol-news-c-196-1-nnl1005-114845-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाली तीज पर बाजारों में रौनक, महिलाओं को लुभा रहे कॉम्बो पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाली तीज पर बाजारों में रौनक, महिलाओं को लुभा रहे कॉम्बो पैक
Tue, 06 Aug 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 19हरियाली तीज के अवसर पर खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
नारनौल। सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जाएगी। बरसात के मौसम में हर तरफ हरियाली छाई रहती है, इस कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सुखी जीवन के लिए व्रत भी रखती है।
हरियाली तीज पर्व पर बाजारों में रौनक बढ़ गई हैं, विशेष तौर पर महिलाओं के शृंगार और परिधानों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर संचालक गीता देवी ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाने को लेकर महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। मेहंदी लगाने वाले नितेश कुमार ने बताया कि मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन के हिसाब से उनके रेट तय किए गए हैं। तीज के अवसर पर 100 रुपए से लेकर 250 रुपए एक हाथ पर मेहंदी लगाने के लिए जा रहें हैं। वहीं चूड़ियों की दुकानों पर नए डिजाइन में हरे और लाल रंग की चूड़ियों की डिमांड देखने को मिली। अलग-अलग डिजाइन के हिसाब से 150 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के चूड़ियों के सेट की अधिक बिक्री रही।
ब्यूटी पार्लर में महिलाओं के लिए आकर्षक ऑफर
हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर की तरफ से भी काफी आकर्षक ऑफर चलाए जा रहें हैं। ब्यूटी पार्लर द्वारा फेशियल और मेकअप का खर्च कम किया गया है। वहीं कुछ पार्लर में कॉम्बो पैकेज चलाए जा रहें हैं। 499 रुपए की दर पर डायमंड फेशियल, फूल हैंड वैक्स, आई ब्रो, फोर हेड व अपर लिप्स वाला कॉम्बो पैकेज महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
पतंग बाजार में पूरे दिन गूंजती रही मांझा समेटने वाली मशीन की आवाज
हरियाली तीज के अवसर पर युवाओं में पतंगबाजी को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है। हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर पतंग खरीदने के लिए प्रसिद्ध पतंग बाजार मोहल्ला चांदूवाडा में युवाओं की जबरदस्त भीड़ रही। बनावट और आकार के हिसाब पतंगों के रेट 5 रुपए से लेकर 50 रुपए तक है। वहीं मांझे के रेट इस बार बहुत अधिक बढ़ गए हैं। रात के समय उड़ाई जाने वाली लालटेन पतंग सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।