फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Markets are being closed by police strictly at 6 pm

पुलिस की सख्ती से शाम 6 बजे बंद हो रहे बाजार

Mon, 26 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Markets are being closed by police strictly at 6 pm
कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रभाव के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करवाने के लिए सतनाली पुलिस सख्त है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने सोमवार बिना मास्क के 22 तथा सतनाली पुलिस ने 10 चालान किए। पुलिस की सख्ती के कारण कस्बे के बाजार सायं 6 बजे ही बंद हो जा रहे हैं वहीं बिना मास्क भी ना के बाराबर लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस सोमवार को भी लगातार गश्त पर रही। थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश एवं एसपी चंद्रमोहन के दिशा निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है और बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान कर रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को बिना मास्क लगा घूम रहे 10 लोगों के चालान किए गए हैं। थाना प्रभारी ने आमजन से कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed