{"_id":"671025469418050ea4026734","slug":"market-developed-with-expansion-in-the-city-still-no-parking-narnol-news-c-196-1-nnl1003-117139-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में विस्तार के साथ बाजार विकसित, फिर भी नहीं पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में विस्तार के साथ बाजार विकसित, फिर भी नहीं पार्किंग
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बाजारों में आए दिन विस्तार होता जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी पार्किंग व जाम जैसी समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई जा रही है।
बाजारों में व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक दशक में कई नए बाजार बन गए व अनेक स्थानों पर शोरूम बन गए। बाजारों में पहले कुछ भी नहीं था, आज वहां रौनक छा गई।
वहीं, दो दशक पहले शहर के व्यस्त महाबीर चौक के पास महेंद्रगढ़ रोड व रेवाड़ी रोड पर भी इतनी दुकानें नहीं थी। अब महाबीर चौक सहित सभी सड़क मार्ग दूर-दूर तक विकसित हो गए। इन मार्ग पर बड़े-बड़े होटल शोरूम आदि बन गए। शहर का विस्तार हो जाने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई, जिससे पार्किंग आदि की व्यवस्था हो सके। वहीं, लोगों को जाम से छुटकारा मिल सके। शहर की पार्क रोड गली व मोहिनी गली में विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
दोनों जगह अलग-अलग मार्केट होने के कारण यहां लोगों की भीड़ भी रहती है। इन मार्केट में आने वाले लोग पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानों के आगे ही अपने वाहन खड़े करते हैं। इसी तरह पार्किंग नहीं होने से महाबीर चौक के चारों तरफ सड़क पर भी वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण जाम जैसी स्थिति हर समय बनी रहती है। ा