फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manju Kaushik received National Mahila Pride Award

महेंद्रगढ़ निवासी मंजू कौशिक को भारत सरकार ने राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान से नवाजा

Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Manju Kaushik received National Mahila Pride Award
नई दिल्ली में मंजू कौशिक को राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान से सम्मानित करते--संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में शुक्रवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ निवासी मंजू कौशिक को राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान से नवाजा गया। कौशिक को यह सम्मान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले, भारी उद्योगमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत खरड़, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते व मिजोरम के पूर्व गवर्नर हमोलत रतन की मौजूदगी में प्रदान किया गया। बता दें कि यह गौरव सम्मान प्राप्त करने वाली मंजू कौशिक हरियाणा की पहली महिला है। मंजू कौशिक वर्ष 1998 से सामाजिक कार्यों में लगी हुई हैं। इन्होंने विशेषकर राज्य में कन्या भ्रूण की हत्या रोकने, महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने, उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए पांच वर्ष तक कार्य किए हैं। वर्ष 2008 में उनके द्वारा कन्या के जन्म पर लड़के के जन्म की तरह कुआं पूजन की प्रारंभ की गई प्रथा से आम नागरिकों की लड़कियों की सोच में विशेष बदलाव आया है।
विज्ञापन

-
पचास से अधिक मिल चुके हैं सम्मान
मंजू कौशिक ने बताया कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें चीन तथा जापान में भी आयोजित कार्यक्रमों में भेजा था। इससे पूर्व अनेक अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वर्ष 2018 में राज्य महिला सम्मान का श्रेष्ठ अवार्ड देकर सम्मानित किया था। उन्हें फिलिप्स ब्रेवरी अवार्ड, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, राज्य युवा पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय समरसता सम्मान जैसे 50 से भी अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। मंजू कौशिक को यह सम्मान मिलने पर कानोड समिति के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गौड, दयाशंकर तिवाड़ी, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद्य, रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता, बाल चरित्र निर्माण के प्रधान रमेश टांक, महिला विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना तिवाड़ी आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed