फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manisha was honored with second place in the exhibition

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदर्शनी में द्वितीय रही मनीषा सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Manisha was honored with second place in the exhibition
फोटो 3 विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में शिक्षक दिवस पर खंड स्तर पर विजेता रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पर्यावरणीय विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मनीषा को सम्मानित किया गया। मनीषा ने इन्नोवेटिव डिजाइन पर मॉडल प्रस्तुत किया था। गाइड प्रवक्ता धर्म सिंह, सुरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह व राहुल को भी सम्मानित किया गया। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत खंड स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं आशु और भाग्यश्री को भी सम्मानित किया गया। छात्रा आशू ने घटना वर्णन व भाग्यश्री ने नारा लेखन में स्थान प्राप्त किया। इंचार्ज गाइड प्रवक्ता डॉ. होशियार सिंह व गजराज को भी सम्मानित किया गया।

कानूनी साक्षरता मिशन के इंचार्ज प्रवक्ता दयानंद ने पॉक्सो एक्ट व शिक्षा का अधिकार अधिनियम के विषय में बच्चों को बताया। प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने शिक्षक दिवस पर प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश कुमार, दयानंद, सुमेर सिंह, सुनील भाटिया, मुकेश, मलखान सिंह, गजराज, अनिल, प्रदीप, दीपिका, सुमन, शर्मिला, रोशन और विक्रम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed