फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manipur delegation visited religious places of Kanti

मणिपुर सांस्कृतिक चेतना मंच के शिष्ट मंडल ने गांव कांटी के धार्मिक स्थालों का किया भ्रमण

Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Manipur delegation visited religious places of Kanti
मणिपुर सांस्कृतिक चेतना मंच का शिष्ट मंडल विद्यालय में सांस्कृतिक आदान प्रदान पर चर्चा करते हुए - फोटो : Narnol
मंडी अटेली। मणिपुर सांस्कृतिक चेतना मंच के संयोजक नारायण गुप्ता के प्रतिनिधित्व में मणिपुर के शिष्ट मंडल में मंगलवार को गांव कांटी के धार्मिक स्थलों एवं शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी में प्राचार्य मोतीलाल गुनगुनावत की अध्यक्षता में स्टाफ से सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

शिष्ट मेंडल ने ऐतिहासिक धरोहर प्राचीन छत्ता (धौली कोटड़ी), नाभा स्टेट के समय की कचहरी, पहाड़ी पर बने मैनपुरी धाम, सतीमाता मंदिर, बाबा नृसिंहदास तथा बाबा गणेशदास मंदिर का भ्रमण किया। मंच संयोजक नारायण गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक मूल्य समाज के वे सूक्ष्म संस्कार हैं जिनके माध्यम से लोग परस्पर संप्रेषण करते हैं। इसलिए हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखना पड़ेगा। शिष्ट मंडल ने सामाजिक सद्भावना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन पर स्कूली छात्रों से भी बातचीत की। हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा, प्रवक्ता सुंदरलाल, वरिष्ठ हिंदी अध्यापक राजपाल यादव, देवेंद्र चौहान सहित शिष्टमंडल सदस्य चंद्रकांता, सोनू गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed