{"_id":"6737ba56991d627c2602eb54","slug":"manikant-and-lakshmi-top-in-long-jump-competition-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118213-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लंबीकूद प्रतियोगिता में मणिकांत और लक्ष्मी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लंबीकूद प्रतियोगिता में मणिकांत और लक्ष्मी अव्वल
Sat, 16 Nov 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14सैनी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही, जबकि मंच संचालन हुकम चंद सैनी ने किया।
50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर की दौड़ लड़के और लड़कियों के अलग-अलग ग्रुप में करवाई गई। इसके अलावा लंबीकूद, ऊंचीकूद और शॉट पुट खेलों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि खेलने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है, जोकि विद्यार्थी जीवन में बहुत ही के महत्व रखता है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को खेलों में हरसंभव भाग लेना चाहिए। सरकार ने भी खेलों के लिए एक अलग नीति बनाई है जिसका खिलाड़ियों को लाभ मिल सकता है।
प्रतियोगिता के अंडर-19 लंबीकूद में मणिकांत प्रथम, ईशान द्वितीय व हर्षित तृतीय व लड़कियों में लक्ष्मी प्रथम व चांदनी द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 लंबीकूद में शिवम प्रथम, शरीक द्वितीय व दीपक तृतीय व लड़कियों में शिखा प्रथम, अंतिम द्वितीय व मानसी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 100 मीटर लड़कों की दौड़ में रितेश प्रथम, विनय द्वितीय व सुमित तृतीय और लड़कियों में रीना प्रथम, मोहिनी द्वितीय व नैंसी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 ऊंचीकूद लड़कों में गौरव प्रथम, नितिन द्वितीय व मनजीत तृतीय व लड़कियों में हिमानी प्रथम व रिया द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार अंडर-17 शॉट पुट लड़कों में दीपांशु प्रथम, अमन द्वितीय व टिंकू तृतीय व लड़कियों में जिया प्रथम, खुशबू द्वितीय व नेहा तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर रोहतास सैनी, निहाल सिंह सैनी, बलवंत सिंह सैनी, सुमन सैनी, प्रेमचंद सैनी, जेपी सैनी व केसरी नंदन आदि उपस्थित रहे।